एक वर्ष पूर्व दिल्ली-वृंदावन के बीच शुरू की गई पवनहंस हेलीकाप्टर सेवा बंद होने के बाद एक बार फिर लोगों को उड़नखटोले से सैर कराने की योजना बनाई गई है।
इस हवाई यात्रा की योजना के तहत वृंदावन और गोवर्धन को जोड़ा जाएगा। सेवा प्रदाता कंपनी जेट स्टार एयर चार्टर एवं हेलीकाप्टर सर्विस प्राईवेट लिमिटेड ने ब्रज चौरासी कोस क्षेत्र को भी जोड़ने की योजना बनाई है।
हेलीकाप्टर सेवा का शुभारंभ एक मार्च को अक्षयपात्र से होने जा रहा है। अक्षयपात्र के पीआरओ कमल योगी के अनुसार इस योजना के शुरू होने से तीर्थ यात्री हेलीकाप्टर के माध्यम से वृंदावन, गोवर्धन की परिक्रमा के साथ-साथ निजी धार्मिक कार्यों भी कर सकेंगे।