फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल पहुंचा मानसून, 48 घंटे से झमाझम बारिश

Sat, 01 Jun 2013 05:46 PM IST
तिरूवनंतपुरम/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के लिए अहम दक्षिण पश्चिमी मानसून केरल में आ जाने से किसानों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून समय पर आया है। विभाग के सूत्रों के अनुसार केरल के अधिकतर हिस्सों और लक्षद्वीप में पिछले 48 घंटे से बारिश हो रही है।

पिछले 24 घंटे में राज्य के कन्नूर में सबसे ज्यादा 29 सेमी वर्षा रिकॉर्ड की गई जबकि 17 अन्य जगहों पर भी सात सेमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

इस साल मानसून के समय पर आ जाने से खरीफ फसलों की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने कहा था कि इस वर्ष मानसून के सामान्य रहने के आसार हैं और 98 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया था।

उल्लेखनीय है कि केरल पहुंचकर मानसून धीरे धीरे मध्य जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है। देश में मानसून के पहुंचने की सामान्य तिथि एक जून मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल इसका आगमन 5 जून को हुआ था। मौसम विभाग ने अप्रैल में कहा था कि इस साल 98 फीसदी बारिश होगी।

बारिश का चार माह का मौसम देश की खरीफ फसल जैसे चावल, सोयाबीन, मक्का और कपास के लिए काफी अहम है। देश में करीब 60 फीसदी कृषि योग्य भूमि की सिंचाई मुख्य रूप से बारिश से होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें