फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुषमा के पति कौशल स्वराज, युवा राज्यपाल से चर्चित वकील तक

Tue, 16 Jun 2015 04:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे कम उम्र में (34 साल) मिजोरम के महाधिवक्ता बने और 37 साल की उम्र में वहीं के राज्यपाल। सन् 1998 से 2004 तक राज्यसभा के सदस्य रहे। कुछ ऐसा है सुषमा स्वराज के पति कौशल स्वराज का ट्रैक रिकार्ड।
विज्ञापन


हमेशा राजनीति और सत्ता की प्रसिद्धि से दूर रहने वाले स्वराज अब चर्चा में हैं। वजह है उनकी पत्नी और विदेशमंत्री सुषमा स्वराज की मानवीयता। कौशल सुप्रीम कोर्ट में क्रीमिनल लॉयर हैं।

कौशल स्वराज चर्चा में तब आए जब वह इमरजेंसी के दौरान समाजवादी नेता जार्ज फर्नांडिस को बचाने के लिए आगे आए। 1979 में उन्होंने साजिश के एक मामले में मिजोरम के नेता लालदेंगा को रिहाई दिलाई। (फोटो-सुषमा स्वराज के फेसबुक पेज से साभार)
विज्ञापन

'मानवता' बनी कौशल के चर्चा में आने की वजह

लालदेंगा मिजो नेशनल फ्रंट के संवैधानिक सलाहकार थे, जो एक भूमिगत संस्था थी और जिसकी बातचीत केन्द्र सरकार से चल रही थी। इन सब के परिणाम स्वरुप 1986 में मिजोरम शांति समझौते ने अपना स्वरूप मिला।

फिलहाल हालात ये हैं कि कौशल स्वराज सुषमा की दुखती रग बन चुके हैं। विवाद की वजह है पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी को विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने 'मानवता' के आधार पर उनके ट्रेवेल डॉक्यूमेंट्स रिलीज करने के लिए ब्रिटेन उच्चायुक्त और ब्रिटेन की विपक्षी लेबर पार्टी सांसद कीथ वाज से बात की थी।

एक अंग्रेजी अखबार को दिए बयान में कौशल स्वराज ने कहा है कि वे पिछले 22 साल से ललित मोदी के वकील हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वो 2010 में मुंबई के एक होटल में उनके मेहमान थे।

कौशल थे मोदी के मेहमान

कौशल के 21-22 अप्रैल 2010 के बीच मुंबई में रहने की व्यवस्था ललित मोदी ने ही की थी। 62 वर्षीय कौशल ने अंग्रेजी अखबार के भेजे एक संदेश में कहा है कि वो एक डिलक्स रुम में थे।

जिसका पेमेंट ललित मोदी के ऑफिस ने आईपीएल के खाते से दिया था। स्वराज ने बताया क उन्‍होंने मोदी से कहा था कि वे क्रिकेट की दुनिया से हमेशा दूर रहते हैं।

कौशल मोदी के उन चुनिंदा मेहमानों में से एक हैं जिनके रहने की व्यवस्था 2010 के आईपीएल सीजन के दौरान की गई थी। इन्हीं चुनिंदा मेहमानों की वजह से बीसीसीआई में तूफान खड़ा कर दिया जब आईपीएल में वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया और इसी आधार पर ललित मोदी को आईपीएल के कमिश्नर के पद से हटाया गया था।
विज्ञापन

बेटी भी आई चर्चा में

सुषमा और कौशल स्वराज की एक बेटी है, जिसका नाम बांसुरी स्वराज है। ऑक्सफोर्ड से स्नातक बांसुरी ललित मोदी का मामला सामने आने के बाद चर्चा में आ गई थी, क्योंकि ललित मोदी के पासपोर्ट मामले में वो भी उनकी वकील थी।

कौशल और सुषमा का विवाह 13 जुलाई 1975 में हुआ था। सुषमा राजनीति में आगे बढ़ती गईं लेकिन कौशल ने खुद को केवल उनके कामकाज तक ही सीमित रखा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें