फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड्डा ने करीबियों को बनाया सूचना आयुक्त

Thu, 24 Jul 2014 05:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने अपने 3 करीबियों को राज्य का सूचना आयुक्त के पद रूप में नियुक्त किया है। हालांकि सरकार के इस कदम का विपक्षी दलों ने विरोध करते हुए इसे राजनीतिक लाभ से प्रेरित बताया है।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने मुख्ममंत्री हुड्डा के जिन सहयोगियों को सूचना आयुक्त बनाया है उनमें से एक की पत्नी दया चौधरी वर्तमान में हरियाणा और पंजाब हाई कोर्ट में न्यायाधीश हैं।

हरियाणा सरकार का यह कदम राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया के 26 जुलाई को रिटायर होने के पहले बड़ा सियासी दांव माना जा रहा है।

कौन हैं यह हुड्डा के खास सहयोगी?

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री हुड्डा के यह खास सहयोगी डॉ. अमर सिंह हैं जिनकी पत्नी दया चौधरी हरियाणा और पंजाब हाईकोर्ट में न्यायाधीश हैं। अन्य दो सहयोगी रेखा और शिवरमण गौड़ हैं।

डॉ. अमर सिंह रिटायर्ड एक्साइज एंड टैक्सेशन अधिकारी हैं। रेखा मुख्यमंत्री हुड्डा की पत्नी की राजनीतिक सलाहकार हैं। जबकि शिवरमण गौड़ सीएम हुड्डा के करीबी और पूर्व प्रधान सचिव हैं।

गौरतलब यह है कि सरकार की इस नियुक्त पर विपक्षी दलों ने विरोध ‌किया है। विपक्ष के नेता ओमप्रकाश चौटाला ने इस नियुक्ति की बैठक से गैरहाजिर रहकर अपना विरोध दर्ज कराया है और इस बारे में मुख्यमंत्री को लिखित सूचना भी दी है।
विज्ञापन

सरकार की नीयत पर उठे सवाल

रिपोर्ट के अनुसार पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में राज्य सरकार के खिलाफ कई मामले चल रहे हैं जिनकी सुनवाई न्यायाधीश दया चौधरी कर रही हैं।

ऐसे में यदि उनके पति को सरकार सूचना आयुक्त के पद के रूप में तोहफा दे रही है तो ऐसे में सरकार के खिलाफ लड़ रहे लोगों को न्याय मिलने की उम्मीद कम ही होगी।

विपक्षी दलों ने इस नियुक्ति का विरोध करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री हुड्डा राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य से ही डॉ. अमर सिंह को सूचना आयुक्त बना रहे हैं जो गलत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें