फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हाफिज ने भारत के खिलाफ फिर उगला जहर

Sun, 14 Jun 2015 01:46 PM IST
एजेंसी/इस्लामाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई हमले का मास्टरमाइंड एवं आतंकी संगठन जमात-उद-दावा का सरगना हाफिज सईद ने भारत के खिलाफ फिर से जहर उगलते हुए आतंकी हमले की धमकी दी है।
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया के मुताबिक लाहौर में एक कार्यक्रम में आतंकी हाफिज ने कहा कि भारत के साथ कारोबार में दुनिया को यकीन दिलाने के लिए पाकिस्तान ने इतना बड़ा नुकसान उठाया है, लेकिन अब पानी सिर से ऊपर गुजर चुका है।

भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए आतंकी ने कहा कि दुनिया और एशिया में शांति के लिए भारत पर हमले करना जरूरी है। इसके बगैर अमन नहीं हो सकता।
विज्ञापन

लड़नी है आर पार की लड़ाई

आतंकी ने कहा कि भारत को दहशतगर्द करार देने के लिए उसकी आर्थिक नीतियां ही काफी हैं। कहा कि पाक प्रधानमंत्री को संयुक्त राष्ट्र में भारत के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।

ढाका में प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणी के आधार पर ही उन पर कार्रवाई की जा सकती है। अब मामले में सबूत की जरूरत नहीं है। पाक को नसीहत देते हुए सईद ने कहा कि अब उसे कारोबार छोड़कर मसले पर आर-पार की लड़ाई लड़नी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें