फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरलाइंस में भी मिलेगा गुजराती खाना

Mon, 23 Jun 2014 08:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप गुजराती खाने के शौकिन हैं तो आपके लिए ये अच्छी खबर है। अब आपको हवाई यात्रा के दौरान भी गुजराती खाना मिलेगा। देश की बड़ी एयरलाइन्स ने इस मुद्दे पर अपनी सहमति जता दी है।
विज्ञापन


यानी अब ये एयरलाइन्स अपने मेन्यू में गुजराती खाने को भी शामिल करेंगे।

इसकी शुरूआत अहमदाबाद एयरपोर्ट से हो चुकी है। यहां से उड़ान भरने वाली लगभग सभी बड़ी एयरलाइन्स में अब गुजरात के लजीज खाने का लुत्फ आपको मिलेगा।

कई बड़ी एयरलाइंस ने जताई सहमति

दुबई की एमिरेट्स एयरलाइंस ने हाल ही अहमदाबाद से बोस्टन समेत कई और जगहों के लिए हवाई यात्रा शुरू की। जिसमें यात्रियों के लिए खास व्यंजनों की व्यवस्था की गई। इसमें गुजरात का प्रसिद्ध स्नैक्स चिवड़ा परोसा गया।

दरअसल एयरलाइंस ने ये कदम खास तौर से यात्रियों को आकर्षित करने के लिए भी किया है।

इस बारे में एतिहाद एयरलाइंस और ब्रिटिश एयरलाइंस भी विचार कर रहा है। जल्द ही वह भी अपने मेन्यू में गुजराती खाने को शामिल कर सकते हैं।

यात्रियों को आकर्षित करने की कोशिश

वहीं अगर भारतीय एयरलाइंस की बात करें तो एयर इंडिया और जेट एयरवेज ने कुछ समय पहले ही अपनी फ्लाइट्स में गुजराती खाना देना शुरू कर दिया है।

ऐसा नहीं है कि ऐसा सिर्फ भारत से उडा़न भरने वाली एयरलाइंस कर रही हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि कई बड़ी अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस ऐसी हैं जिन्होंने अपने मेन्यू में भारतीय खाने को शामिल कर रखा है। भले ही वह फ्लाइट भारत से होकर नहीं गुजरती हो।
विज्ञापन

छिनेगा 'महाराजा' का तमगा

दूसरी ओर भारतीय हवाई यात्रा के प्रतीक माने जाने वाले एयर इंडिया के मैस्कॉट में बदलाव हो सकता है। अब तक हवाई यात्रा के प्रतीक रहे 'महाराजा' की जगह आम आदमी ले सकता है।

खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात की इच्छा केंद्रीय उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू के सामने जाहिर की है।

राजू ने 22 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। जिसमें उन्होंने वर्तमान में देश के हवाई यातायात की चुनौतियों को लेकर चर्चा की। केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने प्रधानमंत्री को कर्ज से जूझ रहे इस क्षेत्र के बारे में जानकारी दी और संभावनाओं के बारे में अवगत कराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें