फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात दंगा के लिए मोदी दोषी नहीं: राजनाथ

Sun, 01 Sep 2013 08:27 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह वर्ष 2002 में गुजरात में हुए सांप्रदायिक दंगे के मामले में नरेंद्र मोदी के बचाव में उतर आए हैं।
विज्ञापन


पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा से संबंधित एक कार्यक्रम में राजनाथ ने दंगों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। साथ ही यह भी कहा कि इस मामले में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर दोष लगाना अनुचित होगा।

उन्होंने कांग्रेस पर मोदी को बदनाम करने की साजिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि गुजरात के मुस्लिमों से पूछा जाना चाहिए कि क्या वे भाजपा के शासन में भेदभाव महसूस कर रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर अंग्रेजों की तरह देश को धार्मिक आधार पर बांटने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


राजनाथ ने कहा कि गुजरात भी देश का एक राज्य है। अगर वहां दंगा हुआ है तो इसका दुख सभी को है। कौन इस बात से सहमत नहीं होगा कि दंगे दुर्भाग्यपूर्ण थे। मगर कांग्रेस और पार्टी के विरोधी मोदी को घेरने के लिए ऐसे आरोप लगाते रहे हैं, मानो दंगों की योजना मोदी ने बनाई थी।

सिंह ने कहा कि दंगों के दौरान और बाद में उनकी मोदी से कई बार निजी बातचीत हुई। इस दौरान उन्होंने उनके चेहरे के भाव को पढ़ने की कोशिश की। वह बहुत दुखी नजर आ रहे थे।

उन्होंने कांग्रेस पर अंग्रेजों की तरह धार्मिक भेदभाव फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि मोदी पर ऐसे आरोप लगाने वालों को गुजरात जा कर मुसलमानों से पूछना चाहिए कि उनके साथ भेदभाव तो नहीं हो रहा।

भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि इस पार्टी ने अंग्रेजों की एक ही नीति अपनाई है और वह है फूट डालो और राज करो। इसी कारण देश में बंटवारे की नींव पड़ी।

उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस की तरह धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करती। अल्पसंख्यक समुदायों के बीच पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार न हो पाने पर भी राजनाथ ने चिंता जाहिर की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दरअसल धारणा बन गई है कि भाजपा अल्पसंख्यकों को साथ ले कर नहीं चलना चाहती, जबकि सच्चाई यह है कि पार्टी न तो धर्म या जाति की राजनीति करती है और न ही किसी खास वर्ग को खुश करने का इरादा रखती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें