शादी के दौरान अमूमन लोग कैमरे की तरफ ज्यादा ध्यान देना चाहते हैं। कई बार तो कैमरे की नजर में दूल्हा और दुल्हन का एक-एक एक्शन सही से नजर आएं इसलिए एक ही काम कई बार कराए जाते हैं। जय माल के समय तो दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे को न जाने कितनी बार एक दूसरे को माला पहनाते हैं।
दोनों परेशान बहुते होते होंगे लेकिन किसी को कुछ कहते नहीं लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें एक दूल्हा एक ही काम कई टेक में करने के कारण गुस्सा हो गया और जय माल की माला फेंक कर बैठ गया।
1.57 सेकेण्ड के इस वीडियो में कैमरामैन बार-बार दूल्हे से कह रहा है कि सही तस्वीर के लिए फिर दुल्हन को माला पहनाए। कैमरामैन ने दुल्हन का चेहरा नीचे की ओर झुका कर उसे माला पहनाने को कहा जिस पर दूल्हे ने तो सही माला पहना दी लेकिन दुल्हन कैमरा मैन की बात शायद नहीं समझ पाई।
कैमरामैन ने दुल्हन से फिर माला पहनाने को कहा जिस पर दूल्हा गुस्सा हो गया और माला फेंक कर बैठ गया।
देखिए विडियो-
(function(d, s, id) { var js, fjs = d.getElementsByTagName(s)[0]; if (d.getElementById(id)) return; js = d.createElement(s); js.id = id; js.src = "//connect.facebook.net/en_US/sdk.js#xfbml=1&version=v2.3"; fjs.parentNode.insertBefore(js, fjs);}(document, 'script', 'facebook-jssdk'));Most Boring Wedding Ever!MidWeekBoredom: What happens when you're too lazy to even get married? Wacth this till the end, the groom's reaction is just hilarious :'DPosted by Being Indian on Tuesday, June 2, 2015