फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी हो स्मार्ट पार्किंग तो आ जाएगा मजा, आप भी चाहेंगे ऐसी पार्किंग

Thu, 04 Jun 2015 03:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हम और आप भले ही साइकिल को बीते जमाने की बात मानते हों, लेकिन नीदरलैंड में आज भी साइकिल का प्रचलन खूब है। यहां के ज्यादातर लोग अपने रोजमर्रा के काम साइकिल पर ही करते हैं।
विज्ञापन


हाल ही में यहां के डेल्फ्ट शहर के मेकैनो रेलवे स्टेशन पर एडवांस साइकिल पार्किंग बनाई गई है। इस पार्किंग में एक साथ 5,000 साइकिलें पार्क की जा सकती हैं।

इस अंडरग्राउंड पार्किंग में हाइड्रोलिक मशीनें और कंप्यूटराइज डिस्प्ले लगी हैं। कंप्यूटराइज डिस्प्ले साइकिल सवार को यह जानकारी देती है कि किस पंक्ति में पार्किंग की कितनी जगह खाली है। यह डबल-डेकर पार्किंग है, साइकिल पार्क करने वाले व्यक्ति को अपनी साइकिल सिर्फ रैक पर रखनी है। रैक में लगी ऑटोमेटिड हाइड्रोलिक मशीनें साइकिल को हिफाजत के साथ पार्क कर देती हैं।
विज्ञापन


इस आधुनिक तकनीक के जरिये पार्किंग से अपनी ट्रेन के प्लेटफॉर्म तक पहुंचने वाले मुसाफिरों का अच्छा-खासा समय बचता है। इसकी एक खासियत यह भी है कि यहां शुरुआती 14 दिनों तक साइकिल मुफ्त पार्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें