फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमजोर रहा मानसून... तो डीजल पर मिलेगी सब्सिडी

Sat, 06 Jun 2015 08:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने कमजोर मानसून से उत्पन्न होने वाले हालात से निपटने के लिए कमर कस ली है। कम बारिश से फसलों के प्रभावित होने की स्थिति में सरकार किसानों को डीजल, बिजली और बीजों पर सब्सिडी उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन


कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा है कि सूखे जैसे हालात से निपटने के लिए पिछले साल की ही तरह डीजल, बिजली और बीज पर सब्सिडी दी जाएगी।

उन्होंने दोहराया कि सूखे की स्थिति से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है। चुनौती का मुकाबला करने के लिए हर विभाग में एक नोडल अधिकारी को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

सरकार की रणनीति, इन पर मिलेगी सब्सिडी

कृषि मंत्री ने शुक्रवार को औसत से कम बारिश की आशंका जताए जाने के बाद भावी स्थिति से निपटने की रणनीति बनाने के लिए बिजली, जल संसाधन, ग्रामीण विकास, खाद्य व उर्वरक मंत्रालयों के अधिकारियों के साथ आपात बैठक की। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार बीते साल की तरह इस साल भी 10 रुपये प्रति लीटर डीजल पर सब्सिडी जारी रख सकता है।

वहीं बीजों पर सब्सिडी 50 प्रतिशत तक हो सकती है। इसी तरह किसानों को सिंचाई के लिए नि:शुल्क बिजली भी देने की तैयारी है। इसके अलावा हालात से निपटने के लिए राज्यों और कृषि शोध संस्थानों के साथ केंद्र लगातार संपर्क में है। हर विभाग को मुस्तैद रहने की सलाह देते हुए कहा गया है कि केंद्रीय जल आयोग यह सुनिश्चित करेगा कि जलाशयों से समय पर फसलों को जल उपलब्ध होता रहे। साथ ही ऊर्जा मंत्रालय देशभर में बिजली की बेरोकटोक आपूर्ति तय करेगा।

ग्रामीण विकास विभाग सूखा प्रभावित क्षेत्रों में जल संचयन के कार्य को मनरेगा में वरीयता देगा। वहीं उर्वरक मंत्रालय को मांग के अनुसार उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें