मोदी सरकार ने अपने पहले बजट में बुजुर्गों को अच्छे दिन का अहसास कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यही वजह है कि एनडीए के पिछले कार्यकाल में शुरू हुई वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना को फिर से शुरू करने का ऐलान किया गया। हालांकि यह योजना महज एक साल के लिए ही है।
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि पिछले कार्यकाल में योजना के तहत 3.16 लाख लोग लाभान्वित हुए थे। अब इससे अधिक से अधिक बुजुर्गों को लाभान्वित करने की योजना है।
योजना के तहत 60 साल और उससे अधिक के वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन बीमा योजना से जोड़ा जाएगा। हालांकि योजना 15 अगस्त 2014 से 14 अगस्त 2015 तक के लिए ही प्रस्तावित है।