फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमजे यूनिवर्सिटी पर बंद होने की लटकी तलवार

Thu, 20 Jun 2013 10:20 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मेघालय के राज्यपाल ने भारी अनियमितता के चलते शिलांग में दस साल पहले खुले सीएमजे विश्वविद्यालय को बंद करने के लिए राज्य सरकार को संस्तुति भेज दी है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि शिलांग स्थित सीएमजे विश्वविद्यालय के खिलाफ गैरकानूनी तरीके से विभिन्न राज्यों में स्टडी सेंटर खोलकर छात्रों को बिना पढ़ाई डिग्री बांटने के धंधे में संलग्न होने का आरोप है। प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए गए हैं।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने एक विज्ञप्ति जारी कर सभी छात्रों तथा अभिभावकों को सूचित किया है कि सीएमजे निजी विश्वविद्यालय है, किंतु राज्य के नियमों के तहत राज्यपाल उस विश्वविद्यालय के विजिटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजिटर की हैसियत से मेघालय के राज्यपाल ने सरकार को पत्र भेजकर सीएमजे विश्वविद्यालय एक्ट की धारा 48 के तहत अनियमितताओं के आधार पर विश्वविद्यालय को बंद करने की सिफारिश की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें