फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाफिज से जुड़े सारे ट्विटर अकाउंट बंद होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले आतंकी हाफिज सईद का ट्विटर अकाउंट अब बंद हो जाएगा। इतना ही नहीं भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने उससे जुड़े सभी ट्विटर हैंडल को बंद करने की कवायद तेज कर दी है। इसके लिए सरकार ने ट्विटर इंडिया से संपर्क किया है।
विज्ञापन


इस वक्त कई ऐसे ट्विटर अकाउंट हैं जो भारत के खिलाफ लोगों के जहन में जहर फैलाने का काम करते हैं। इन अकाउंट्स के जरिए भारत विरोधी गतिविधियों का भी क्रियांवयन किया जाता है जिसमें लश्कर-ए-तैय्यबा, जमात-उद-दावा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठनों का नाम शामिल है।

ट्विटर पर आतंकी संगठनों के अलावा 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का अकाउंट भी है जिसे बंद कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

जेएनयू विवाद को बढ़ावा देने का आरोप

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की मांग पर ट्विटर पहले भी जमात-उद-दावा और हाफिज सईद से जुड़े कई अकाउंट का बंद कर चुका है। इसके अलावा दुनियाभर के तमाम सुरक्षा एजेंसियों की मांग पर ट्विटर कई आतंकियों के अकाउंट बंद करता रहा है।

हाल ही में जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू) विवाद के दौरान हाफिज सईद का एक फर्जी अकाउंट सामने आया था जिसने जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी का विरोध किया था।

इसके अलावा रविवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने यह बयान देकर इस विवाद को और बढ़ा दिया कि अफजल गुरू के समर्थन में जेएनयू परिसर में नारे के पीछे आतंकी हाफिज सईद का हाथ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें