फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती पर छुट्टी नहीं मना पाएंगे सरकारी बाबू

विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी 2 अक्तूबर यानी गांधी जयंती पर सरकारी बाबू घर पर बैठकर छुट्टी का लुत्फ नहीं उठा सकेंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘क्लीन इंडिया’ अभियान के तहत सभी केंद्रीय कर्मचारियों को ऑफिस में मौजूद रहने को कहा है ताकि वे स्वच्छता शपथ का हिस्सा बन सकें। 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी की जयंती वाले पूरे देश में राष्ट्रीय अवकाश मनाया जाता है।

कैबिनेट सचिव अजित सेठ द्वारा सभी केंद्रीय सचिवालयों को जारी दिशानिर्देश में कहा गया है कि कर्मचारियों को 2 अक्तूबर को ऑफिसों, सरकारी कार्यक्रम और इवेंट में ‘स्वच्छता शपथ’ के लिए प्रबंध करना होगा।
विज्ञापन


सेठ ने कहा, "सभी मंत्रालयों को इस राष्ट्रीय प्रयास में शामिल होना चाहिए और हरसंभव तरीके से जागरूकता अभियान को सफल बनाने की कोशिश करनी चाहिए।"
विज्ञापन

सभी सरकारी दफ्तरों में रहेंगे कर्मचारी

सभी सरकारी और पब्लिक ऑफिसों में वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

देश में सफाई के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी 2 अक्तूबर को ‘क्लीन इंडिया’ नाम से देशव्यापी अभियान की शुरुआत करेंगे। निर्देश में यह भी कहा गया है कि बृहस्पतिवार से शुरू हुए एक हफ्ते के अभियान के तहत सभी सरकारी कार्यालयों की सफाई की जाएगी और गैर जरूरी चीजों को हटाया जाएगा।

गत 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोदी ने इस अभियान को लांच करने की घोषणा की थी।

लाल किले के प्राचीर से उन्होंने कहा था, "मैं एक गरीब परिवार से आया हूं। मैंने गरीबी देखी है। गरीबों को सम्मान चाहिए और इसकी शुरुआत सफाई के साथ हो सकती है। इसलिए 2 अक्तूबर से मैं क्लीन इंडिया अभियान की शुरुआत करूंगा।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें