फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगलराज: प्रेमी युगल की बर्बर पिटाई, देखें वीडियो

Mon, 23 Feb 2015 05:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जंगलराज क्या होता है ये झारखंड के गुमला में देखने को मिला। जहां एक प्रेमी युगल की कुछ बेखौफ बदमाश बर्बर पिटाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


बदमाशों ने सबसे ज्यादा पीड़ित लड़की की बेदर्दी से पिटाई की। पीड़िता खुद को बचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपी कुछ सुनने को तैयार नहीं थे।

पीड़ित लड़की के दोस्त को भी उन्होंने पकड़ रखा था। जिसके चलते वो भी लड़की का कोई सहयोग नहीं कर सका।

बदमाश इसकदर बेखौफ थे कि उन्होंने पिटाई करने वालों का वीडियो भी बनाया। पूरे अमानवीय कृत्य का वीडियो बनाने के बाद उसे बांटा भी गया।

सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर शेयर हो रहा है। वीडियो के सामने आने के बावजूद भी पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं।

इस बीच झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने पुलिस को मामले के दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए हैं।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें===> https://www.facebook.com/video.php?v=875657722456111&pnref=story
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें