फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल ने दिखाई महिला की क्लीवेज, जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
कनाडा की एक अदालत ने गूगल को आदेश दिया है कि वह उस महिला को मुआवजा दे जिसकी तस्वीर उसने स्ट्रीट व्यू पर डाली है। इस मामले को निजता में उल्लंघन माना गया है।
विज्ञापन


मारिया नाम का इस महिला ने बताया कि,"ये मामला 2009 का है। मैं हैरान रह गई जब मैंने अपना घर स्ट्रीट व्यू पर ढूंढना चाहा। मुझे वह तस्वीर मिली जिसमें मैं अपने घर के बाहर बैठी हूं और मेरे शरीर का कुछ हिस्सा भी दिखाई दे रहा है।"

इस तस्वीर को गूगल की कैमरा कार ने लिया था। हालांकि तस्वीर में मारिया का चेहरा ब्लर (धुंधला) कर दिया गया है लेकिन तस्वीर देखने से आराम से अंदाजा हो जाता है कि ये मारिया ही हैं।
विज्ञापन


तस्वीर देखने ने बाद मारिया के सहकर्मियों ने भी उसका मजाक बनाया। इससे वह डिप्रेशन में आ गईं और फिर 2011 में उन्होंने गूगल के खिलाफ लड़ने का फैसला किया।
विज्ञापन

कोर्ट ने सुनाया गूगल को आदेश

वे चाहती थीं कि उनकी पूरी तस्वीर को ब्लर कर दिया जाए और साथ ही उनके एड्रेस और लाइसेंस प्लेट को भी ब्लर किया जाए। उन्होंने गूगल से 45,000 डॉलर भावनात्मक नुकसान के लिए भी मांगे।

गूगल ने तस्वीर ब्लर करने की मांग को तो स्वीकार कर लिया था लेकिन पैसा देने से इंकार कर लिया था। गूगल का कहना था कि वह सार्वजनिक जगह पर बैठीं थीं।

जज ने गूगल की 'पब्लिक प्लेस' वाली बात को नकार दिया और गूगल से कहा कि वह महिला को 2250 डॉलर का भुगतान करे साथ ही 159 डॉलर कोर्ट फीस भी दे।

(फोटो साभार- डेली मेल)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें