फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के डर के बीच OLX पर बिक रहा बकरी का दूध

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन मार्केटिंग साइट्स अब एक नए प्रोडक्ट को बेच रही हैं। इस नए प्रोडक्ट को बेचने के लिए ऑनलाइन साइट्स बकायदा विज्ञापन भी कर रही हैं, जिसके माध्यम से वह अपना यह नया प्रोडक्ट लोगों तक पहुंचा सकें। दिल्ली में बढ़ते डेंगू के कहर से बचने के लिए इन दिनों अचानक बकरी के दूध की डिमांड बढ़ गई है।
विज्ञापन


इसको देखते हुए ऑनलाइन साइट्स भी अब अपने नए प्रोडक्ट के तौर पर बकरी का दूध बेच रही हैं। ऑनलाइन मार्केटिंग साइट ओएलएक्स पर बकरी का दूध 1500 से 2000 प्रति लीटर मिल रहा है।

विक्रेताओ का कहना है कि अचानक डिमांड इतनी बढ़ गई कि पड़ोसी राज्य हरियाणा और राजस्थान से बकरी के दूध की सप्लाई हो रही है। उनका कहना है बढ़ती डिमांड और दिल्ली में बकरियों की बेहद कम संख्या के चलते इन राज्यों से दूध मंगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


दिल्ली के पटेल नगर निवासी मनीष कुमार का कहना है कि डिमांड इतनी है कि 12 घंटे में उन्हें 10 से 12 कॉल आ चुकी हैं। पेशे से टीचर कुमार के मुताबिक दोस्तो से हिसार व पानीपत से 1500 से 2000 में बकरी का दूध मंगा रहे हैं।

नहीं है वैज्ञानिक प्रमाण

डेंगू के डंक में लोग बकरी के दूध का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन इस मामले में डॉक्टरों की राय जुदा है। मैक्स अस्पताल के डॉक्टर ने रोमेल टिक्को के मुताबिक डेंगू में बकरी का दूध इस्तेमाल करने से फायदा होगा, इस बात का कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है, लेकिन फिर भी लोग इसका प्रयोग कर रहे हैं।

नरेला निवासी सुरेश शर्मा बताते हैं कि जब उनकी पत्नी में डेंगू पॉजिटिव पाया गया तो उन्होंने भी बकरी के दूध की तलाश की। काफी मुश्किलों के बाद उनके पड़ोस के गांव हामिदपुर में उन्हें बकरी का दूध मिला। 200मिली दूध के लिए उन्होंने 300 रूपये देने पड़े।

वहीं बकरी पालन करने वाले असलम शाह कहते हैं कि वैसे तो वे बकरीद के लिए बकरियां पालते हैं लेकिन इन दिनों डेंगू के कहर के चलते बकरी के बजाए अचानक दूध की डिमांड बढ़ गई है। दूध की डिमांड बढ़ने से उनका भी फोकस बदल गया है, और फिलहाल वे बकरी के दूध के ही बिजनेस पर फोकस कर रहे हैं।
विज्ञापन

पैसे देकर भी नहीं मिल रहा बकरी का दूध

पपीता, नारियल, मौसमी और अनार, बकरी के दूध को डेंगू में फायदेमंद माना जाता है। यही वजह है कि बाजार में इन उत्पादों की अचानक डिमांड बढ़ने के साथ दाम आसमान छू रहे हैं। लोगों को पैसे देकर भी बकरी का दूध नहीं मिल पा रहा है।

जामा मस्जिद निवासी नफीस बाही के मुताबिक, पुरानी दिल्ली की गलियों में लोग कम ही नजर आते हैं लेकिन डेंगू के डर के चलते इन दिनों लोग यहां बकरी का दूध तलाशते खूब नजर आ रहे हैं। बकरी का दूध 1500 से 2000 रूपए में बिक रहा है। कई जगह तो पैसे एडवांस में चुका कर भी दूध नहीं मिल पा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें