अभी तक तो लड़कियों के साथ छेड़खानी की शिकायतें सामने आती थी मगर गुरुवार को डीरेका पुलिस चौकी के पास ऐसा मामला पहुंचा जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे।
डीजल रेल कारखाना के एक कर्मचारी ने डीरेका पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई कि आधा दर्जन लड़कियों ने उसके साथ छेड़खानी और अश्लील व्यवहार किया।
पुलिस ने आरोपी लड़कियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बाद में पीड़ित क र्मचारी द्वारा शिकायत वापस लिए जाने के बाद सभी आरोपी लड़कियों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
पीड़ित युवक ने बताया कि वह डीरेका में कर्मचारी हैं। गुरुवार दोपहर बाइक से वह भोजन करने के लिए घर को जा रहे थे। घर से कुछ दिन पहले लड़कियों के एक झुंड ने उन्हें इशारे से रोका।
रुकते ही लड़कियों ने उनसे पैसों की मांग की। इनकार करने पर लड़कियों ने बीच सड़क अश्लील हरकत शुरू कर दी। छेड़खानी कर रही लड़कियों ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी।