फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक को लड़की सौंपने वाली महिला गिरफ्तार

Fri, 26 Feb 2016 04:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के एक विधायक पर सियासत का रसूख ऐसा चढ़ा कि एक छात्रा को हवस का शिकार बना डाला। पुलिस के मुताबिक आरोपी विधायक का नाम राजबल्लभ यादव है। यादव ने बीती 6 फरवरी की रात छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। मामला कानून की नजर में आने के बाद से आरोपी विधायक फरार है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीती 15 फरवरी को इस मसले पर बयान दिया था कि आखिर आरोपी कब तक भागने में सफल होगा, उसे कानून के शिकंजे में आना ही होगा। वहीं सत्ताधारी गठबंधन में शामिल आरजेडी ने अपने विधायक पर बलात्कार का आरोप लगने के बाद उसे निलंबित कर दिया था।

आरोपी ने अदालत में जमानत याचिका दाखिल की थी, लेकिन याचिका खारिज कर दी गई थी। तब से फरार चल रहे विधायक की तलाश में पुलिस दिन-रात लगी है। पुलिस की मानें तो जल्द ही आरोपी विधायक दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक पुलिस के हाथ बड़ी सफलता तब लगी जब इस वारदात के लिए जिम्मेदार अन्य आरोपी दबोच लिए गए। नालंदा पुलिस ने एक महिला समेत 4 अन्य को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

'छात्रा को जबरन विधायक से साथ संबंध बनाने को मजबूर किया'

आरोपियों ने छात्रा को आरोपी विधायक के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया था। आरोपी महिला का नाम सुलेखा देवी है। सुलेखा के अलावा उसकी मां राधा देवी, बेटी छोटी कुमारी, छोटी बहन तुलसी देवी, और एक अन्य मोती राम भी इस गुनाह में बराबर के हिस्सेदार है। पुलिस इन आरोपियों को हिरासत में लेकर अन्य साक्ष्य जुटाने और आरोपी विधायक के बारे में और जानकारियां जुटाने में लगी।

इस वारदात के बाद से सूबे की सरकार और पुलिसिया महकमे की भारी बदनामी हुई है। लोग इसे 'जंगलराज2' के जुमले से भी नवाज रहे हैं।

पुलिस आरोपियों की धर-पकड़ करने में नाकामयाब हो रही थी, इसलिए केस की फाइल एसपी कुमार आशीष को सौंपी गई। कुमार आशीष को नालंदा आए महज दो ही दिन हुए हैं।

एसपी आशीष की मानें तो सुलेखा समेत तमाम आरोपियों को हिलसा पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले खद्दी गांव से गिरफ्तार किया गया। एसपी आशीष ने आरोपी विधायक को भी जल्द ही दबोचने का आश्वासन दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें