फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आबरू बचाने को किशोरी ने खुद को लगा ली आग

Sun, 08 Feb 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर में आबरू बचाने को एक किशोरी ने खुद को जिंदा जलाने की कोशिश की। दिल दहलाने वाली यह घटना तहसील महरौनी क्षेत्र के एक गांव में हुई। आग से 60 फीसदी झुलसी किशोरी जिला अस्पताल ने चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


महरौनी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी पर गांव का एक युवक लंबे अरसे से संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। वह किशोरी को गांव के अन्य किशोर के साथ संबंध होने का आरोप लगाकर बदनाम करने की धमकी भी देता था। युवक जगभान कुशवाहा उर्फ  जग्गू की हरकतों से किशोरी परेशान रहती थी।

शुक्रवार की दोपहर किशोरी घर में अकेली थी। उसका पिता मजदूरी को हरियाणा गया हुआ था जबकि मां खेत पर थी। मौका पाकर जग्गू उसके घर में घुस आया और किशोरी को बुरी नीयत से पकड़ कर संबंध बनाने को दबाव डालने लगा। इंकार करने पर उसे गांव में बदनाम करने की धमकी देने लगा, जिससे किशोरी डर गई। उसने  घर में रखे केरोसिन को शरीर पर उड़ेल कर आग लगा ली। यह देख कर जग्गू मौके से भाग गया।
विज्ञापन


बहन को आग से जलती देख घर के बाहर खेल रही छोटी बहन ने शोर मचाकर पड़ोसियों को पुकारा। आसपास के लोगों ने किशोरी के कपड़ों में लगी आग को बुझाया। बहन द्वारा दी गई सूचना पर मौके पर पहुंचा भाई गांव के लोगों की मदद से किशोरी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में पीड़िता ने सक्षम अधिकारी के समक्ष अपने बयानों में आप बीती सुनाई।

कोतवाली सदर पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर जग्गू के खिलाफ किशोरी को बुरी नीयत से पकड़ने व पास्को एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। जांच महरौनी कोतवाली स्थानांतरित कर दी गई है। महरौनी पुलिस ने दबिश देकर जग्गू को घर से गिरफ्तार कर लिया है।

घटना की जानकारी होने पर जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर, पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह और महिला थानाध्यक्ष रचना राजपूत ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़िता का हाल जाना तथा उसके परिजनों को समुचित कार्रवाई व हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें