फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ खिलाकर ट्रेन में बलात्कार

Tue, 09 Apr 2013 07:43 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में फिर एक लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है। पानीपत से गायब हुई नाबालिग लड़की के साथ ट्रेन में रेप किया गया।
विज्ञापन


मामला चार अप्रैल का है। परिजनों ने रेप करने का आरोप अपने एक रिश्तेदार पर ही लगाया है।

लड़की के चाचा के अनुसार उनकी 17 वर्षीय भतीजी साधना (परिवर्तित नाम) पानीपत के एक स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती है। वह 4 अप्रैल को स्कूल के लिए गई लेकिन वापस नहीं लौटी।

उन्होंने बताया कि साधना के भाई का साला रसलापूरा निवासी बीनू अपने दोस्त राहुल के साथ साधना को भगा ले गया।

दोनों साधना को सहारनपुर स्थित शकुंबरी देवी मंदिर ले गए थे। अगले दिन साधना ने जब युवक को पुलिस से पिटवाने की धमकी दी तो बीनू दोनों को छोड़कर भाग गया।

अगले दिन राहुल साधना को लेकर दिल्ली के लिए सवार हुआ। आरोप है रास्ते में राहुल ने साधना को कोई नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद जब दिल्ली पहुंचने पर डिब्बा खाली हुआ तो राहुल ने लड़की से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


हालांकि लड़की का कहना है कि उसके साथ क्या हुआ उसे कुछ याद नहीं है। पीड़िता के चाचा की शिकायत पर दुष्कर्म का पता चला है।

लड़की के परिजनों को फोन करने पर आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ के बाद सोमवार को राहुल और साधना को परिजनों ने बरामद कर लिया। शाम को साधना का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया।
विज्ञापन


थर्मल चौकी प्रभारी कंवर सिंह के मुताबिक जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें