फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूज: अब आधार कार्ड में ही जोड़ी जाएगी जन्मतिथि

Tue, 09 Apr 2013 07:34 PM IST
एजेंसी/नागपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड में अब जन्मतिथि भी दर्ज की जाएगी, जिससे यह जन्म प्रमाण पत्र के रूप में भी मान्य होगा। कई सरकारी और गैर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को आयु प्रमाण पत्र दिखाना होता है।
विज्ञापन


आरटीआई कार्यकर्ता अविनाश प्रभुने ने जानकारी दी अब तक कार्ड में केवल जन्म का वर्ष ही दर्ज रहता है, लेकिन अब पूरी जन्मतिथि को इस पर दर्ज करने के लिए सहमति बन गई है।

उन्होंने यह मुद्दा भारतीय विशिष्ट पहचान पत्र प्राधिकरण (यूआईडीएआई) तथा इसके अध्यक्ष नंदन नीलेकणी के समक्ष उठाया था।

नवंबर 2012 में उन्होंने यूआईडीएआई का ध्यान इस ओर आकर्षित किया था। तीन अप्रैल को उन्हें योजना आयोग के सहायक महानिदेशक शिरीष कुमार ने पत्र के जरिए जानकारी दी कि अब आधार कार्ड में जन्मतिथि भी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें