बिहार के नवादा जिले से एक प्रेमी जोड़े की शादी का ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें लड़के ने शादी से बचने की तमाम कोशिशें कर लीं, लेकिन प्रेमिका उससे शादी रचा कर ही मानी।
जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के अब्दालपुर में रहने वाले राजेन्द्र महतो की बेटी चंपा और हिसुआ के सिंघौली में रहने वाले रामदेव महतो के बेटे नरेश कुशवाहा पिछले दो साल से एक दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन शादी की बात पर लड़के की तरफ से प्रेमिका को सिर्फ निराशा ही हाथ लगती थी।
जब भी शादी की बात आती तो प्रेमी कोई न कोई बहाना बना कर टाल देता, लेकिन जब लड़की जिद पर अड़ी तो शादी कर के ही मानी। प्रेमी के बार बार टालने पर प्रेमिका ने एक ऐसी तरकीब निकाली कि उसके सामने प्रेमी को झुकना ही पड़ गया। लड़का शादी से बचने के लिए भागा तो लड़की ने उसका गिरेबां पकड़ा और कोर्ट में ले जाकर शादी कर ली।