फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच उलझी मासूम

Tue, 23 Oct 2012 01:58 PM IST
मुरादाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मां उस मासूम को अपने आंचल की छांव में रखना चाहती है, लेकिन पुलिस उसे मां की गोद से छीनने की मजबूरी में बंधी है। पाकिस्तान से मां के साथ आई एक दो साल की बच्ची इन दिनों दो मुल्कों के बीच उलझ गई है। वीजा अवधि खत्म हो गई है। ऐसे में पुलिस ने उसे वापस भेजने का अल्टीमेटम दिया है। सोमवार शाम इसी के चलते मां अपनी बेटी को लेकर पुलिस कप्तान के पास पहुंची।
विज्ञापन


बिलारी के सादात मोहल्ले में रहने वाली शबाना की शादी चार साल पहले पाकिस्तान के कराची शहर में रेहान के साथ हुई थी। दो साल पहले उसने बेटी रुबैशा को जन्म दिया। इसके बाद पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि पांच माह पूर्व रेहान ने उसे तलाक दे दिया। इसके बाद शबाना बेटी को लेकर भारत आ गई। सोमवार को बेटी की वीजा अवधि खत्म हो गई। काफी समय से परेशान उसकी मां वीजा नहीं बनवा पाई। पुलिस घर पहुंची और बेटी को वापस पाकिस्तान भेजने को कहा। ऐसा ना करने पर पुलिस ने कार्रवाई की भी चेतावनी दी।

इसके बाद शबाना परिजनों के साथ कलक्ट्रेट पहुंची और कप्तान से वीजा अवधि बढ़वाने की मांग की। उसने कहा कि जब वह हिंदुस्तान में है तो उसकी बेटी पाकिस्तान में कैसे रहेगी। एसएसपी विजय सिंह मीना ने मामला एलआईयू के सुपुर्द कर दिया। सीओ एलआईयू रामकृष्ण मिश्रा ने बताया कि वीजा अवधि बढ़ाने के लिए उन्होंने एप्लीकेशन दी है।
विज्ञापन


बिलारी और कुंदरकी की पाकिस्तान से रिश्तेदारी
बिलारी और कुंदरकी में कई परिवार ऐसे हैं, जिनकी पाकिस्तान में रिश्तेदारी है। उन्होंने अपनी बेटियां वहां दी हैं तो कई परिवारों ने बेटियां अपने यहां ब्याहीं। अक्सर इन रिश्तेदारियों में बातचीत भी होती थी। लेकिन जब से दोनों मुल्कों के बीच तेवर तल्ख हुए, इन परिवारों पर आफत आ गई। अब वीजा के लिए नन्ही रुबैशा भी मां से जुदा होने को मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें