फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद मर्डर: आरोपी ड्राइवर का साथी भी पकड़ा गया

Sat, 25 May 2013 08:23 AM IST
गाजियाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के नई बस्ती में सात लोगों की हत्या करने के आरोपी ड्राइवर राहुल के साथी और पुलिस के मुखबिर जुगनू जैकब को भी क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि जुगनू को ही राहुल ने सतीश गोयल के घर से चोरी किए दो लाख रुपये में से एक लाख रुपये दिए थे। इनमें से 20 हजार रुपये बरामद किए जा चुके हैं। राहुल को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

एसएसपी ने बताया कि जुगनू आर्य नगर मोहल्ले का रहने वाला है। इस पर लूट और आर्म्स एक्ट के तीन मुकदमे दर्ज हैं।

पहले भी जा चुका है जेल
उसे बृहस्पतिवार देर रात कोटगांव फाटक से दबोचा गया। वह 2008 में 20 लाख की लूट के मामले में जेल जा चुका है। जुगनू बीए फाइनल ईयर का छात्र है।

एसएसपी ने बताया कि राहुल ने जुगनू को एक लाख रुपये इसलिए दिए थे, ताकि वह राहुल के साथ हत्याकांड और कोयला कारोबारी के अपहरण में शामिल हो।

बकौल एसएसपी, जुगनू ने पुलिस को बताया कि हत्याकांड में उसकी भूमिका नहीं है। एक लाख रुपये उसने राहुल से उधार लिए थे। उसने अपहरण की साजिश में शामिल होने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन


बाद में पत्रकारों से बातचीत में जुगनू ने कहा कि राहुल सनकी है। उसने बताया मछलियों को पानी से निकाल तड़पाकर मारना राहुल को अच्छा लगता था। उसकी ऐसी हरकतों से सभी उससे नफरत करते थे।
विज्ञापन


सीबीआई जांच की मांग
सतीश गोयल की बेटी शैली और दामाद सचिन मित्तल का कहना है कि सीबीआई जांच से इस केस में ‘सच’ सामने आ सकता है। वे पुलिस थ्योरी से इत्तिफाक नहीं रखते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें