रेलवे एक अगस्त से तत्काल टिकट पर वेटिंग नहीं देगा। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
साथ ही तत्काल की वेटिंग के नाम पर लिए जाने वाले अतिरिक्त चार्ज से भी यात्रियों को छुटकारा मिल जाएगा। इस आदेश के जल्द ही जारी होने की उम्मीद है।
रेलवे अभी यात्रियों को ट्रेनों में 60 दिन पहले आरक्षण उपलब्ध कराता है। इसके अलावा सभी आरक्षित श्रेणियों में कुछ सीटें बचाकर रखता है।
इन सीटों को तत्काल टिकट के रूप में प्रारंभिक स्टेशन से ट्रेन चलने के एक दिन पहले उपलब्ध कराया जाता है।