फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजफायर का फिर उल्लंघन, पाक सेना ने फायरिंग की

Wed, 16 Jan 2013 12:19 AM IST
मेंढर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान की ओर से मंगलवार को फिर भारतीय सीमा चौकियों पर दो बार गोलीबारी की गई। इसे मिलाकर पाक सोमवार को हुई फ्लैग मीटिंग के बाद से अब तक पांच बार सीजफायर उल्लंघन कर चुका है। हालांकि भारत की ओर से जवाबी फायरिंग नहीं की गई।
विज्ञापन


सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख केटी परनाइक ने बताया कि हम सही वक्त पर जवाब देंगे। हमारी योजना तैयार है। परनाइक ने बताया कि फ्लैग मीटिंग में आए पाक ब्रिगेडियर एक कागज पर लिखकर लाए थे कि क्या बोलना है। वह भारतीय जवानों की हत्या से लेकर सीजफायर उल्लंघन तक हर आरोप से इनकार ही करते रहे। पाक का रुख अड़ियल रहा।

यूनिट कमांडरों के लिए मैन्युअल
जनरल बिक्रम सिंह ने सेना की यूनिटों के कमांडरों के लिए मंगलवार को मैन्युअल जारी किया। सेना की ओर से जारी बयान के मुताबिक यह मैन्युअल कमांडरों के लिए मार्गदर्शन का काम करेगा, जिससे हर यूनिट पूरी क्षमता से और बेहतर तरीके से काम कर सकेगी।
विज्ञापन


इस बर्बर करतूत के बाद पाकिस्तान के साथ रिश्ते सामान्य नहीं रह सकते हैं। दो भारतीय जवानों की हत्या के लिए जो भी जिम्मेदार हैं, उन्हें कानून के कठघरे में लाया जाना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि पाकिस्तान इस बात को समझेगा।--प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह  

दो जवानों के साथ बर्बरता को लेकर भारत का रुख बेहद सख्त है। पाकिस्तान की यह हरकत पूरी तरह से अस्वीकार्य है। हम पाकिस्तान पर दबाव बना रहे हैं।--सलमान खुर्शीद, विदेश मंत्री  

मैं देश को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि सेना राष्ट्रीय सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। हर जवान देश की सुरक्षा के लिए कोई भी कुर्बानी देने को तत्पर है। सेना दुश्मनों के मंसूबों को नाकाम करने में सक्षम है। वह सभी चुनौतियों से पेशेवर तरीके से ही निपटती है।--जनरल बिक्रम सिंह, सेना प्रमुख
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें