पीजीआई चंडीगढ़ में एमबीबीएस एमडी करने के बाद फेलोशिप कर रहे एक चिकित्सक ने हाथरस के एक परिवार से शादी का झांसा देकर 11 लाख रुपये और सोने की चेन ले ली। जब शादी की तारीख पक्की हो गई तो यह 50 लाख रुपये और फ्लैट खरीदने नाम पर दिए जाने की बात करने लगा।
जब इसके बारे में लड़की पक्ष ने पता किया कि यह चिकित्सक फर्जी नाम से शादी का झांसा देकर लोगों से ठगी करता है। इस मामले में लड़की पक्ष ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक हाथरस दीपिका तिवारी को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता महेंद्र सिंह चौहान ने एसपी को सौंपी शिकायत में कहा कि उसकी पुत्री नीतू चौहान एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में पैथोलॉजी विभाग में हेड ऑफ दि डिपार्टमेंट है। उसकी शादी के लिए जब संपर्क किया गया तो पीजीआई चंडीगढ़ में एमबीबीएस, एमडी करने के बाद फेलोशिप कर रहे एक चिकित्सक से बात हुई।