फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेश्यावृत्ति में पकड़े गए मशहूर फिल्म निर्देशक

Wed, 17 Sep 2014 06:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरस्कार विजेता एक प्रतिष्ठित फिल्म निर्देशक को पुलिस ने वेश्यावृत्ति के आरोप में पकड़ा है। साउथ चाइना मोर्निग पोस्ट के अनुसार, गोल्डेन बीयर अवार्ड से सम्मानित चर्चित चीनी फिल्म निर्देशक वांग कुआनआन को बीजिंग पुलिस ने एक वेश्या के साथ संदिग्ध हालत में पकड़ा गया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि इसके बाद से उनके चीन के फिल्म डायरेक्टर्स गिल्ड से बाहर किए जाने की संभावना बढ़ गई है। पोस्ट लिखता है कि फिल्म निर्देशक वांग को एक 31 वर्षीय वेश्या के साथ राजधानी के डोंगचेंग जिले में एक फ्लैट से बुधवार शाम गिरफ्तार किया गया था।

वांग ने उस वेश्या को तीन रातों के लिए 800 युआन यानी (1,000 डॉलर) का भुगतान किया था। चीन में गैरकानूनी रूप से वेश्यावृत्ति आम बात है और पुलिस समय-समय पर छापे मारकर इसका खुलासा करती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजिंग पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले भी अभिनेता हुआंग हैबो को भी वेश्याओं की सेवा लेने के आरोप में हिरासत में लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें