गृह मंत्रालय के आंकड़ो से लगता है कि विदेशी छात्र अब भारत में नहीं पढ़ना चाहते हैं। बीते एक साल में भारत आने वाले विदेशी छात्रों की संख्या में बेहद कमी आई। विदेशी छात्रों की संख्या में आई कमी का यह आंकड़ा साल 2014 के मुकाबले साल 2014 में बेहद कम रहा।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सात देशों से भारत आने वाले विदेशी छात्रों का आंकड़ा जारी किया। गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ो के मुताबिक यूएस, जर्मनी, फ्रांस, साउथ कोरिया, आस्ट्रेलिया, चीन और सिंगापुर से आने वाले छात्रों की संख्या में 73 फीसदी की गिरावट आई है।
गृह मंत्रालय ने बताया कि 2003 में 13,961 छात्र भारत आए। वहीं यह आंकड़ा 2014 में घटकर 3,737 हो गया। गृह मंत्रालय ने बताया कि वर्ष 2012 में 2013 के मुकाबले छात्रों की संख्या में इजाफा हुआ। आकंडों के मुताबिक 2012 में 12,424 छात्र भारत आए।