फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद के पटल पर पहुंचा खाद्य सुरक्षा अध्यादेश

Mon, 05 Aug 2013 09:28 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग तेलंगाना के गठन का विरोध और बोडोलैंड सहित अन्य कई नए राज्यों की मांग को लेकर लोकसभा में भारी शोर-शराबे के बीच सोमवार को केंद्र सरकार ने खाद्य सुरक्षा अध्यादेश को सदन के पटल पर रख दिया।
विज्ञापन


अब जल्द ही सरकार खाद्य सुरक्षा रिप्लेसमेंट बिल सदन में पेश करेगी। बिल को पारित कराने के लिए सरकार सभी दलों से बातचीत कर आम सहमति बनाने के प्रयास में जुट गई है।

गरीबों को भोजन का अधिकार दिलाने वाले कानून को अध्यादेश के जरिए लागू करने के बाद केंद्र ने अब इसे संविधान का हिस्सा बनाने के लिए संसद की मंजूरी के लिए पेश कर दिया है।
विज्ञापन


खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रो. केवी थॉमस ने सोमवार को इसे लोकसभा के पटल पर रखा। अब जल्द ही लोकसभा में खाद्य सुरक्षा रिप्लेसमेंट बिल पेश किया जाएगा, जिससे कि पुराने बिल की जगह नए बिल पर चर्चा कराई जा सके।

थॉमस ने बताया कि उनके मंत्रालय ने सोमवार को रिप्लेसमेंट बिल को संसदीय कार्य मंत्रालय के पास भेज दिया। अब संसदीय कार्यमंत्री कमलनाथ को तय करना है कि खाद्य सुरक्षा रिप्लेसमेंट बिल किस दिन पेश किया जाए।

उन्होंने बताया कि सरकार ने इस बिल को पास कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। इस मामले में सरकार किसी पार्टी के दबाव में नहीं आएगी। हालांकि इस स्थिति से बचने के लिए कमलनाथ सभी दलों से चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें