फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनॉट प्लेस में महिला से छेड़छाड़, 4 विदेशी गिरफ्तार

Tue, 08 Jan 2013 01:26 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की राजधानी दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में एक युवती के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। पुलिस जानकारी के अनुसार यमन एंबेसी की गाड़ी में सवार चार विदेशी नागरिकों ने क्नॉट प्लेस थाना अंतरर्गत फाइव स्टार होटल की कर्मचारी से छेड़छाड़ किया। पीड़िता की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर चारों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस जानकारी के अनुसार सोमवार शाम 24 वर्षीय लड़की जनपथ होटल के सामने सड़क पर खड़ी थी। उसी दौरान एक कार में सवार चार विदेशी युवकों ने लड़की को कार के अंदर खींचने की कोशिश की। लड़की ने वहां से भागकर नजदीकी पुलिस बूथ पर युवकों की हरकतों के बारे में शिकायत की। शिकायत के तुरंत बाद पुलिस ने युवकों को धर दबोचा।

उल्लेखनीय है कि 16 दिसंबर को चलती बस में गैंगरेप की घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक विशेष हेल्पलाइन नंबर शुरू की है। 24 घंटे चलने वाली यह हेल्पलाइन सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें