सड़क परिवहन मंत्रालय जल्द ही यातायात नियमों का पहली बार उल्लंघन करने पर लगने वाले प्रस्तावित फाइन को घटाने जा रही है। फिलहाल ड्राफ्ट रोड ट्रांसपोर्ट और सेफ्टी बिल में जितना फाइन लगना प्रस्तावित है, नया फाइन उसके पांचवें हिस्से तक कम हो सकता है।
नए प्रस्ताव के अनुसार पहली बार यातायात नियम को तोड़ने पर 2,500 रुपए से लेकर 20,000 रुपए तक का फाइन देना पड़ सकता था जबकि नए नियम के आ जाने के बाद यह फाइन 500 रुपए से लेकर 5000 रुपए तक रह जाएगा।
हर राज्य के लिए एक नया नियम भी लाया जा रहा है, जिसके तहत ड्राइविंग लाइसेंस इश्यू करने, व्हीकल परमिट देने और फिटनेस सर्टिफिकेट देने के नियम भी तय किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार अगर राज्य नियमों के हिसाब से निश्चित समय के अंतर्गत ही काम पूरे नहीं करते हैं तो केन्द्र सरकार हस्तक्षेप कर सकती है।