फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई गैंगरेपः रोंगटे खड़े करने वाली कहानी, पीड़िता की जुबानी

Mon, 26 Aug 2013 02:52 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सुनसान पड़ी शक्ति मिल्स में जो कुछ हुआ, उसे बयान करना एक बार फिर उस भयावह वक्त से गुजरने जैसा है। लेकिन आरोपियों को कटघरे तक पहुंचाने के लिए युवती ने हिम्मत बटोरकर सारा किस्सा बयान किया।
विज्ञापन


22 वर्षीय युवती का कहना है कि गुरुवार शाम करीब 6 बजे पुरानी इमारतों की तस्वीरें लेने का काम लगभग पूरा हो गया था, जब उसे और उसके सहकर्मी को दो आरोपियों ने घेर लिया।

पढ़ें:- रेप करने के बाद पीड़िता से साफ कराई जगह

आरोपियों ने उन्हें डराया कि उनका बॉस इस बात से खफा है कि वे दोनों बिना इजाजत तस्वीरें ले रहे हैं। इस पर युवती ने उनसे कहा कि वे बॉस का नंबर दें और वह बात कर लेगी। लेकिन आरोपी नहीं माने और उन्हें साथ चलने के लिए कहा।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने कहा, 'जाधव और सलीम ने चांद को फोन कर अपने दो और दोस्तों के साथ वहां पहुंचने को कहा। जब सभी आरोपी घटनास्थल पहुंचे, तो उन्होंने युवती से बलात्कार करने का फैसला किया।' सभी आरोपी एक-दूसरे को फर्जी नामों से बुला रहे थे, ताकि बाद में बच निकलने में आसानी हो।

पढ़ें:- 'पहले भी कई गुनाह कर चुके हैं मुंबई गैंगरेप के पांचों आरोपी'

युवती ने पुलिस को बताया, 'एक आरोपी ने मेरे सहकर्मी से कहा कि कुछ दिन पहले यहां हत्या हुई है और मेरा सहकर्मी हत्यारा है। मैंने उनसे हमें जाने देने का आग्रह किया, लेकिन वे चिल्लाए और हमें मिल के और भीतर ले गए।'

उसने बताया, 'हमने उन्हें कैमरा और आईफोन लेकर हमें छोड़ने को कहा, लेकिन उन्होंने हमारी बेल्ट खुलवाई और मेरे सहकर्मी के हाथ उससे बांध दिए। तीन वहीं रुके, जबकि दो मुझे और अंदर ले गए।' इस बीच युवती की मां का फोन आया।

पढ़ें:- लड़कियों के कपड़ों पर ये क्या बोल गईं महिला आयोग की अध्यक्ष

युवती ने बताया, 'आरोपियों ने मुझे टूटी हुई बोतल दिखाकर डराया और कहा कि मैं अपनी मां से कहूं कि सब ठीक है। मुझे ऐसा ही करना पड़ा। दूसरी बार कॉल आने पर भी ऐसा हुआ। इसके बाद मेरा फोन स्विच-ऑफ कर दिया।'

पुलिस के पूछने पर चांद ने बताया कि अगर युवती या सहकर्मी शोर मचाते और मामला काबू से बाहर होते हुए दिखता, तो उन्होंने सहकर्मी की हत्या का प्लान कर लिया था, ताकि युवती डर जाए। और अगर युवती तब भी चिल्लाती, तो वे उसे भी मारने से गुरेज न करते।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें