ब्रिटेन के शाही घराने के वारिस का जन्म कभी भी हो सकता है। केट बर्कशायर में अपने माता पिता के घर पर हैं। इसलिए इमरजेंसी के लिए बर्कशायर के रॉयल बर्कशायर हॉस्टिपटल को भी डिलीवरी के लिए चुना गया है।
यदि शाही वारिस का जन्म रॉयल बर्कशायर हॉस्पिटल में होता है तो शाही वारिस को अपनी पहली रात जनरल वार्ड में बितानी होगी। क्योंकि टेलीग्रॉफ अखबार की मानें तो बर्कशायर हॉस्पिटल में प्राइवेट वार्ड नहीं है।
बर्कशायर से लंदन का सेंट मैरी हॉस्टिपल करीब 130 किलोमीटर की दूरी पर है। शाही परिवार के सलाहकारों और डाक्टरों का कहना है कि इमरेजेंसी के दौरान केट को सेंट मैरी हॉस्पिटल ले जाने के बजाय रॉयल बर्कशायर हॉस्पिटल ले जाना ज्यादा सुरक्षित होगा।
केट की भी इच्छा है कि उनके बच्चे का जन्म इसी हॉस्पिटल में हो जहां 1982 में उनका जन्म हुआ था। प्रिंस विलियम ने नन्हें मेहमान के स्वागत के लिए रॉयल एयर फोर्स से से छुट्टी ले रखी है।
शाही वारिस के जन्म के जश्न में 62 तोपों की सलामी के साथ टेम्स नदी को रोशनी से जगमग करने की तैयारी की गई है।
शाही वारिस की पहली झलक पाने के लिए दुनिया भर का मीडिया लंदन के सेंट मैरी हॉस्टिपल के बाहर कई दिनों से डटा है। यदि वारिस का जन्म बर्कशायर में होता है तो मीडिया को निराशा ही हाथ लगेगी।