फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरनाक एक्स-रे हथियार से ओबामा को मारने की साजिश

Fri, 21 Jun 2013 12:36 PM IST
न्यूयार्क/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को खतरनाक एक्स-रे किरणों से मारने की साजिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
विज्ञापन


फिलहाल एफबीआई अधिकारियों ने समय रहते इसे नाकाम कर दिया। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एफबीआई अधिकारियों के मुताबिक, न्यूयार्क निवासी 49 वर्षीय ग्लेंडन स्कॉट क्रैफोर्ड महीनों से एक ऐसा एक्स-रे हथियार बनाने की कोशिश कर रहा था, जिससे घातक किरणें छोड़ी जा सकें। इसे रिमोट के जरिए विस्फोट करने की योजना थी।

यही नहीं क्रैफोर्ड ने इसके लिए इरिक जे फाइट (54) को अपनी योजना में शामिल किया था। इन दोनों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। इन दोनों ने इस हथियार को एक ट्रक में छिपाने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन


एफबीआई विशेषज्ञों का कहना है कि यह बहुत ही घातक हो सकता था। इन दोनों का कहना है कि बोस्टन हमले के लिए ओबामा जिम्मेदार हैं।

स्कॉट ने 15 अप्रैल को बोस्टन मैराथन धमाकों के बाद अपने टेक्स्ट मैसेज में लिखा कि इसके लिए ओबामा की नीतियां जिम्मेदार हैं। उन्होंने सरकार को निर्देश दिया था कि बिना जांच के मुस्लिमों को अमेरिका में लाया जाए।

एफबीआई ने पिछले साल क्रैफोर्ड के खिलाफ जांच शुरू की थी। उस वक्त वह यहूदी उपासना गृह में गया था और इसने ऐसी तकनीक के बारे में पता लगाया था जिससे सोते हुए इजरायली दुश्मनों को मार दिया जाए।
विज्ञापन


बाद में इस उपासना गृह से पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई। बाद में छह सप्ताह के भीतर एफबीआई ने उनकी साजिश का पता लगाया और मौका देखकर इन्हें गिरफ्तार कर लिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें