फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फास्ट ट्रैक: दुष्कर्मी को आठ दिन में सुनाई सजा

Thu, 17 Jan 2013 12:38 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वसंत विहार गैंगरेप के बाद बनाई गई फास्ट ट्रैक अदालतों ने काम करना शुरू कर दिया है। तीस हजारी स्थित फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दुष्कर्म के मामले में एक दोषी को दस साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आठ दिनों के भीतर मामले का निपटारा किया है।
विज्ञापन


अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कावेरी बावेजा की अदालत ने आरोपी अताउर्रहमान को दोषी ठहराते हुए दस साल की कैद और बीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। मामला सात जनवरी को फास्ट ट्रैक कोर्ट में आया था। सदर बाजार थाना पुलिस ने अताउर्रहमान के खिलाफ मामला दर्ज किया था। वह बाड़ा हिंदू राव में अपने परिवार की फैक्ट्री में काम करता था।

पुलिस के मुताबिक, जून 2011 में अताउर्रहमान फैक्टरी के पास रह रही 16 वर्षीय पीड़िता को बहला-फुसला कर जयपुर ले गया और गेस्ट हाउस में उसे जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। जांच अधिकारी कुसुम लता की अगुवाई में पुलिस ने कई जगहों पर दबिश देने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर युवती को मुक्त करवाया था।
विज्ञापन


पुलिस ने युवती के बयान पर दुष्कर्म, अपहरण और धमकी देने का मामला दर्ज किया था। पहले इस मामले की सुनवाई किसी दूसरी अदालत में चल रही थी। मालूम हो कि मंगलवार को भी एक फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले में दोषी को फांसी की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें