फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की शिकायत न सुनने पर दिल्ली पुलिस आयुक्त तलब

Thu, 17 Jan 2013 12:33 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने पुलिस के एक छात्रा की शिकायत पर गौर न करने के मामले को स्वत: संज्ञान में लेकर दिल्ली के पुलिस आयुक्त से जवाब तलब किया है। दसवीं कक्षा की छात्रा को देह व्यापार के उद्देश्य से बेचा जा रहा था। वह किसी तरह दरिंदों के चंगुल से बच निकली लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


आयोग ने मीडिया में आई खबरों को गंभीरता से लिया। आयोग ने पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर निवासी लड़की के साथ पुलिस के रवैये पर नाराजगी जताई है। लड़की के पड़ोस में रहने वाली एक महिला उसे जामा मस्जिद क्षेत्र में ले गई थी। वहां उसे बेचने का सौदा किया गया लेकिन लड़की ने अनहोनी को भांप लिया और किसी तरह वहां से भाग निकली।

एनएचआरसी ने पुलिस आयुक्त से कहा गया है कि वह चार हफ्ते के अंदर आयोग के समक्ष जवाब दाखिल करें। लड़की के साथ यह वारदात चार जनवरी को हुई थी। पुलिस के अलावा लड़की ने महिलाओं की सहायता के लिए स्थापित फोन नंबर 181 पर भी संपर्क किया था लेकिन वहां से भी उसे कोई मदद नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें