हैदराबाद के एक खाद विक्रेता की ईमानदारी ने एक 70 वर्षीय किसन के चेहरे में खुशी लौटाने का काम किया है।
हैदाराबाद में संतनाम नाम का 70 वर्षीय किसान का 1.80 लाख रुपयों से भरा बैग रास्ते में गिर गया जो एक खाद विक्रेता को मिला। खाद विक्रेता ने इस किसान का बैग वापस कर ईमानदारी की मिसाल पेश करने काम किया है।
टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, किसान संतनाम अपनी नातिन की शादी में शरीक होने हैदराबाद के थंबरम स्थित एक मैरिज हाल में जा रहे थे कि उनका रुपयों से भरा बैग रास्ते में गिर गया।
लेकिन कुछ ही घंटों बाद एक खाद विक्रेता का फोन उनके पास आया जिसमें बताया गया कि उनका रुपयों से भरा बैग उन्हें मिल गया है। दुकानदार की ओर से दिए गए इस सरप्राइज से किसान संतनाम की खुशी का ठिकाना न रहा।
रुपयों से भरा बैग पाने वाले दुकानदार का नाम राम बाबू बताया जा रहा है। राम बाबू जब स्कूल से वापस आ रहे अपने बच्चों को लेने बस स्टॉप पहुंचा तो वहां एक बैग पड़ा हुआ था जिसमें 1.80 लाख रुपए थे। बैग के एक पर्चा भी पड़ा था जिसमें किसान का फोन नंबर लिखा था।
फिर राम बाबू ने घर आकर उस किसान को फोन किया और बैग मिलने की जानकारी दी।