फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे के लिए टावर पर चढ़ा किसान, अफसरों के छूटे पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन
बेमौसम बरसात से हुई फसलों की तबाही से गुस्साए एक किसान ने सरकार से फिल्मी अंदाज में मुआवजे की मांग कर डाली। ये किसान फिल्म शोले के वीरू की तरह ही अपनी जिद पूरी करने के लिए खेत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया।
विज्ञापन


राजस्थान के सीकर जिले में दीनापुर गांव का 50 वर्षीय किसान गोपाल चौधरी पिछले तीन दिनों से करीब 200 फुट ऊंचे टावर पर चढ़ा बैठा है और प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी नीचे उतरने का नाम नहीं ले रहा।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 2011 में उसके खेत के ऊपर से नेशनल पॉवर ग्रिड कॉपोरेशन (NPGC) की हाईटेंशन लाइन निकाली गई और उसके खेत पर ही इस लाइन का टॉवर भी लगा दिया गया लेकिन अभी तक उसे इसका मुआवजा नहीं दिया गया।
विज्ञापन

चुपके से खाना खाकर फिर चढ़ जात‌ा है टॉवर में

बताया जा रहा कि सोमवार को (NPGC) ने जब हाईटेंशन लाइन की मरम्मत के लिए पावर कट किया, तभी गोपाल टावर पर चढ़ गया और अपनी मांगें पूरी ना होने तक वहीं चढ़े रहने की बात कही।

मामले पर पुलिस का कहना है किसान अपने खेत में लगे टावर और बरसात व ओला वृष्टि से बरबाद हुई फसलों के लिए मुआवजा मांग रहा है। हालांकि जब किसान के आसपास कोई नहीं होता तो वो नीचे उतरकर, नहाकर और खाना खाकर फिर से टावर पर चढ़ जाता है।

वहीं किसान की इस हरकत से इलाके के लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है। किसान के टावर पर चढ़ने के कारण आसपास के कई गांवो की बिजली कटी हुई है।
विज्ञापन

20 लाख रुपए मांग रहा है किसान

किसान की इस हरकत से प्रशासनिक अधिकारी और बिजली कंपनी के अध‌िकारी काफी परेशान हैं। प्रशासन के अधिकारी सरकार की ओर से निर्धारित मुआवजे की राशि लेकर किसान को नीचे उतारने के लिए पहुंचे लेकिन उसने नीचे उतरने से मना कर दिया।

वहीं, मामले पर बिजली कंपनी का कहना है कि वे किसान को एक लाख 85 हजार रुपए का चेक देने के लिए गए थे लेकिन उसने लेने से मना कर‌ दिया। इससे पहले किसान को 75 हजार रुपए दिए जा चुके हैं।

गोपाल अपने खेत में टावर लगाने और फसल बर्बाद होने के लिए 20 लाख रुपए का मुआवजा मांग रहा है और अपनी इसी जिद पर अड़ा हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें