फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी जोड़ों को ठगने वाला फर्जी दरोगा और कांस्टेबल

Sat, 29 Mar 2014 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वैशाली
विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रो स्टेशन के आसपास कार में बैठे प्रेमी जोड़ों को ठगने वाले एक फर्जी दरोगा और कांस्टेबल को पुलिस ने दिल्ली वैशाली मेट्रो स्टेशन के पास से शुक्रवार रात धर दबोचा।
विज्ञापन


दोनों के पास से दिल्ली के यमुना बैंक स्टेशन से ठगी गई एक कार और नकली वर्दी भी बरामद की गई है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।

एसएसआई विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि एसआई शावेज खान को शिकायत मिली थी कि वैशाली मेट्रो स्टेशन के पास कुछ पुलिसकर्मी गाड़ी में बैठे लोगों को धमकाते हैं और जबरन पैसे वसूली करते हैं। किसी गाड़ी में युवक-युवती बैठे मिल जाएं तो उन पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाते हुए थाने चलने को कहते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

प्रेमी युगल से मेट्रो स्टेशन से ठगी कार

पुलिस ने जाल बिछाया तो शुक्रवार शाम को दरोगा की वर्दी में एक युवक कार के पास खड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने घेरकर उसे दबोच लिया। उसके साथ ही एक और शख्स पकड़ा गया, जिसने खुद को हेड कांस्टेबल बताया।

पकड़ा गया फर्जी दरोगा मंगल शांति नगर लोनी और फर्जी हेड कांस्टेबल कपिल करावल नगर दिल्ली का रहने वाला है। मामले में दिल्ली पुलिस को भी दोनों की तलाश है। पुलिस ने फर्जी वर्दी, चोरी की कार, दो हजार रुपये और अन्य सामान बरामद किया है।

फर्जी दरोगा और हेड कांस्टेबल के पास से एक आल्टो कार बरामद की गई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि दिल्ली के यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर कार में बैठे एक प्रेमी युगल को पकड़कर सीआईएसएफ जवानों के हवाले किया था। दोनों उनकी कार लेकर फरार हो गए थे। एसआई शावेज ने बताया कि यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन से इसकी सीसीटीवी फुटेज भी निकलवाई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें