फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र!

Tue, 24 Dec 2013 10:44 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब दो माह पहले तमिलनाडु के एक मंत्री और एक विधायक के नाम से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने वाला नगर निगम अब आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के नाम का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी कर विवादों में फंस गया है।
विज्ञापन


फर्जी प्रमाण पत्र में केजरीवाल के जन्म की तारीख 27 दिसंबर, 1970 बताई गई है। इसके अलावा के पुदुर को जन्म स्थान बताया गया है।

पिता-माता के रूप में रामजी राव गायकवाड़ और गीता देवी का नाम अंकित है। इस मामले के सामने आने के बाद नगर निकाय की ई गवर्नेंस सेवाओं के संचालन की जांच की मांग भी पुरजोर ढंग से उठने लगी है।

वकीलों के एक समूह ने मामले के संबंध में जिला अधिकारियों से शिकायत की है। प्रमाण पत्र में मदुरै नगर निगम की सील तथा सीरियल नंबर अंकित हैं। 20 मई 2013 को जारी प्रमाण पत्र में किसी अधिकारी के हस्ताक्षर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें