फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फडनवीस सरकार ने हासिल किया विश्वासमत

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र में देवेंद्र फडनवीस सरकार ने विश्वासमत प्रस्ताव में बहुमत हासिल कर लिया है। इससे पहले बुधवार को ही सुबह विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में भी देवेंद्र सरकार को जीत मिली और हरिभाऊ बागड़े स्पीकर चुने गए।
विज्ञापन


विश्वासमत प्रस्ताव को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि शिवसेना ने जब विपक्ष में बैठने का फैसला किया है तो वह भाजपा के विरोध में वोट करेगी। लेकिन स्पीकर विश्वास प्रस्ताव को वोटिंग की बजाए हुए ध्वनिमत से पारित कराया। इस प्रस्ताव में फडनवीस सरकार को जीत मिली।

हालांकि शिवसेना से इस मौके पर फडनवीस सरकार का विरोध किया और वेल में आकर हंगामा किया।
विज्ञापन

शिवसेना ने किया विरोध

मुख्यमंत्री फडनवीस को अपने पार्टी के नेता हरिभाऊ बागड़े को स्पीकर बनाने के साथ ही विधानसभा में विश्वासमत हासिल करने की दूसरी बड़ी कामयाबी भी मिली।

शिवसेना और उसके विधायकों ने अपनी तय रणनीति के साथ विश्वासमत प्रस्ताव के दौरान भाजपा का विरोध किया किया, लेकिन एनसीपी के समर्थन से फडनवीस सरकार विधानसभा में विश्वासमत हासिल करने में कामयाब रही।

विश्वासमत के दौरान शिवसेना ने विपक्ष की भूमिका में पूरी तरह से सक्रिय नजर आई। एक दिन पहले ही उद्धव ठाकरे ने कहा था कि शिवसेना महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष में बैठेगी। इससे पहले शिवसेना के मुखपत्र सामना में छपा था कि,"अब देखना ये होगा कि चूहों के बल पर बीजेपी सरकार कैसे चलाएगी।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें