फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकियों से सहम गए कश्मीरी बेटियों के सुर

Mon, 04 Feb 2013 09:49 PM IST
जम्मू/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले कट्टरपंथियों की धमकियां और फिर कश्मीर के ग्रैंड मुफ्ती के फतवे के आगे कश्मीरी बेटियों का बैंड बिखर गया। कश्मीर के ऑल गर्ल बैंड ‘प्रगाश’ की सदस्यों ने सोमवार को बैंड से अलग होने का ऐलान कर दिया। इसके साथ ही ऑल गर्ल रॉक बैंड ‘प्रगाश’ के सुर अब सुनाई नहीं देंगे।
विज्ञापन


हालांकि बैंड का समर्थन कर रहे मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्विटर पर पहले तो फतवे को नकार दिया लेकिन बाद में उन्होंने अपना यह ट्वीट हटा लिया। नब्बे के दशक में सामने आए पॉप बैंड वीवा की तरह ‘प्रगाश’ ने थोड़े दिनों में ही काफी लोकप्रियता हासिल कर ली थी।

श्रीनगर के एक स्कूल में कक्षा दस की छात्राओं नोमा नाजिर, अनीका खालिद और फराह डीबा ने ‘प्रगाश’ नाम से यह रॉक बैंड बनाया था। गिटारिस्ट अनीका (15) और ड्रमर फराह (15) ने सोमवार को फेसबुक पर अपना स्टेटस अपडेट किया कि उन्होंने खुद को बैंड से अलग कर लिया है।
विज्ञापन


अनीका ने आगे लिखा कि वह उन सब प्रशंसकों का शुक्रिया करती हैं, जिन्होंने उनकी हौसला अफजाई की। फराह ने भी साफ किया कि वे खुद को बैंड से अलग कर रही हैं। हालांकि बैंड की मुख्य गायक और गिटारिस्ट 16 वर्षीय नोमा नाजिर का कोई बयान सामने नहीं आया है लेकिन उनके परिजनों का कहना है कि उन्होंने भी बैंड से किनारा कर लिया है।

इन किशोरियों ने पुरुषों के दबदबे वाले इस क्षेत्र में प्रवेश कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया था लेकिन बैंड के फेसबुक पेज पर अपशब्दों और धमकियों की बौछार ने उनके हौसले को तोड़ दिया। हुर्रियत ने भी लड़कियों के गाने को ठीक नहीं माना।

देवबंद के मुफ्ती भी बैंड के पक्ष में नहीं
‘प्रगाश’ के विरुद्ध जारी फतवे का देवबंद के मुफ्तियों व उलेमा ने समर्थन करते हुए स्पष्ट कहा कि नाच-गाने के लिए शरीयत में कोई गुंजाइश नहीं है। कश्मीर के ग्रैंड मुफ्ती बशीरुद्दीन अहमद ने रविवार को बैंड के खिलाफ फतवा जारी कर लड़कियों के बैंड की सदस्यों से गाना छोड़ने को कहा है। उन्होंने इसे इस्लामिक परंपराओं और मूल्यों के खिलाफ बताया था।

दिसंबर में चर्चा में आया था बैंड
तीन लड़कियों का बैंड ‘प्रगाश’ दिसंबर 2012 में चर्चा में आया था। तब इस बैंड ने श्रीनगर में आयोजित स्पर्धा बैटल ऑफ बैंड में बेस्ट परफार्मेंस अवार्ड जीतकर सभी को चकित कर दिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें