सोशल मीडिया की बड़ी कंपनियों में शामिल फेसबुक ने कहा है कि भारत में नेट न्यूट्रैलिटी पर बहस होना जरूरी है क्योंकि यह एक ऐसा देश है जहां की जनसंख्या का एक बड़ा हिस्सा ‘अनकनेक्टेड’ है, यानी इंटरनेट से जुड़ा हुआ नहीं है।
भले ही फेसबुक ने यह कहते हुए रक्षात्मक कदम उठाया कि वह उपभोक्ताओं को मूलभूत इंटरनेट सेवा मुफ्त में उपलब्ध कराने की शुरुआत कर रही है लेकिन इंटरनेट डॉट ओआरजी के जरिये नेट न्यूट्रैलिटी के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में इस अमेरिकी कंपनी की काफी आलोचना हुई थी। भारत में इंटरनेट डॉट ओआरजी से जुड़े उपभोक्ताओं की संख्या आठ लाख है।