फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई को उड़ाने की मिली आतंकी धमकी, अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक बार फिर आतंकी वारदात की धमकी मिली है। यह धमकी ऐसे समय में आई है, जब 11 जुलाई, 2006 को लोकल ट्रेन में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोट में दोषियों को बुधवार को सजा सुनाए जाने की संभावना है। इसके मद्देनजर मुंबई में पुलिस सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन


मंगलवार को मुंबई के डीसीपी (डिटेक्शन-एक) मोहन दहिकर ने बताया कि हवाई अड्डे और दक्षिण मुंबई स्थित होटल ताज को उड़ाने की धमकी मिली है।

उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट और होटल ताज के अधिकारियों को आधी रात को एक अज्ञात फोन आया, जिसमें धमकी दी गई कि मंगलवार को इन स्थानों को विस्फोट कर उड़ा दिया जाएगा। इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मुंबई ट्रेन सीरियल ब्लास्ट के दोषियों को सजा के मद्देनजर दी गई धमकी

डीसीपी दहिकर के मुताबिक यह दोनो कॉल बहुत कम अंतर पर की गई। उन्होंने बताया कि इसके मद्देनजर खुफिया एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। मालूम हो कि 11 जुलाई, 2006 को मुंबई लोकल ट्रेनों में हुए बम धमाकों में 188 लोगों की मौत हुई थी।
मामले में बीते 11 सितंबर को मुंबई की विशेष मकोका अदालत ने 13 में से 12 आरोपियों को दोषी करार दिया था।

23 सितंबर को विशेष लोक अभियोजक राजा ठाकरे ने 12 में से आठ दोषियों को मौत और चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा देने की मांग की थी।

इसके बाद विशेष मकोका अदालत के न्यायाधीश वाईडी शिंदे ने अगली सुनवाई 30 सितंबर को मुकर्रर कर दी थी। आतंकियों की धमकी के मद्देनजर एयरपोर्ट और ताज होटल की सुरक्षा बढ़ा दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें