फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक की गलती पर BJP नेता को आया गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक की एक गलती की सोशल मीडिया में खूब चर्चा हो रही है। मामला भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी से जुड़ा है। दरअसल चंद दिनों पहले स्वामी ने फेसबुक पर चल रहे एक पैरोडी पेज की शिकायत की थी। पेज पर उन्हीं की पैरोडी की जा रही थी।
विज्ञापन


स्वामी ने ट्विटर पर कहा था कि फेसबुक पर उनके नाम से एक पेज चलाया जा रहा है, जिस पर उनकी पैरोडी की जा रही है। अगर पेज को हटाया नहीं गया तो वह फेसबुक के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

यह स्पष्ट नहीं है कि स्वामी ने औपचारिक रूप से इसकी शिकायत फेसबुक को भेजी थी या नहीं, लेकिन उसने स्वामी से जुड़ा एक पेज हटा दिया। संयोग से यह वह पेज नहीं था, जिसका जिक्र स्वामी ने किया था। बल्कि वह सोशल मीडिया में स्वामी के मुरीदों का ऑफिशयल पेजा था।
विज्ञापन

विज्ञापन

फेसबुक को दी कानूनी कार्रवाई की धमकी

स्वामी की सहमति से ही शंखनाद नाम का एक संगठन पेजा को चला रहा था। शंखनाद की टीम ने शुक्रवार को स्वामी को ट्वीट किया और कहा,' सर, फेसबुक ने पैरोडी पेज को बंद करने का बजाय हमारा पेज बंद कर दिया। ये पेज हम आपके नाम से चला रहे थे।'

स्वामी के मुरीदों के असली पेज पर 10 लाख से भी अधिक लाइक्‍स थे, जबकि पैरोडी पेज पर 19 हजार लाइक्स हैं। 14 दिसंबर को स्वामी ने ट्विटर पर कहा था कि कांग्रेस और आप सम‌र्थकों ने एक पैरोडी पेज बनाया है। फेसबुक कार्रवाई करे अन्यथा कानूनी नोटिस के लिए तैयार रहे।

स्वामी का 14 दिसंबर का ट्वीट-

Desperate Congi&Aaptards seeing the huge knock out response of PTs have resorted to parody accounts.Facebook must act or face legal notice— Subramanian Swamy (@Swamy39) December 14, 2014


माना जा रहा कि फेसबुक की टीम ने स्वामी के ट्वीट के आधार पर ही उनसे जुड़े पेज को हटा दिया। हालांकि हटाया गया पेज स्वामी के समर्थकों का औपचारिक पेज निकला। फेसबुक की गलती पर नाराजगी जाताते हुए शुक्रवार को स्वामी ने ट्विटर पर एक बार फिर कहा कि फेसबुक पैरोडी पेज हटा ले, अन्यथा वह कानूनी नोटिस भेजेंगे। उन्होंने पेज चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की धमकी भी दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें