फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौहर विवि के लिए दस बार गर्वनरी पर ठोकरः अजीज कुरैशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिजोरम के राज्यपाल डा. अजीज कुरैशी ने कहा कि यूपी के राज्यपाल राम नाईक और प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां के बीच कोई मतभेद हैं तो वो आपस में बैठकर सुलझा लें। हालांकि उन्होंने इन दोनों के बीच मध्यस्थता करने से इंकार किया।
विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मुतीउर्रहमान खां के आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी के बिल पर हस्ताक्षर करने को लेकर उनको फख्र है।

यह बिल सात सालों से पड़ा हुआ था। मैंने देश और कौम के हित को ध्यान देकर यह फैसला लिया था। बिल पर हस्ताक्षर करने के बाद उत्तराखंड से मिजोरम भेजे के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें बिल पर हस्ताक्षर करने को लेकर कोई अफसोस नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन

कौम और देश के लिए किया काम

ऐसे काम करने के लिए वो दस बार गवर्नरी को ठुकरा सकते हैं। इस मौके पर पूर्व सांसद बेगम नूरबानो, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष मामून शाह, सै. आमिर मियां, नोमान खां, आदिल मियां सहित अन्य कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके डा. कुरैशी ने बजोड़ी टोला में मुस्तफा किड्स एकेडमी स्कूल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षित बनाने के हर प्रयास का वो स्वागत करते हैं। इस मौके पर पूर्व मंत्री अख्तर अली खां, जफर अली खां, आजम अली खां व आसिम अली खां मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें