फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी आवास खाली करें पूर्व मंत्री: नायडू

विज्ञापन
विज्ञापन
बहरहाल, 16वीं लोकसभा के गठन के बाद संसद के पहले सत्र के समापन के बाद बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस में वेंकैया ने कहा कि सरकार विपक्ष को साथ लेकर चलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद में दिये भाषण की आलोचना करने पर विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि अभी 15 दिन ही हुए हैं। उन्हें कुछ दिन इंतजार करना चाहिए। भाजपा ने भी 10 साल तक इंतजार किया है।

शहरी व‌िकास मंत्रालय ने द‌िए आदेश

केंद्र सरकार ने सभी पूर्व मंत्रियों से लुटियन जोन में मिले सरकारी बंगले तय समय में खाली करने को कहा है।

केंद्रीय शहरी विकास व संसदीय कार्यमंत्री वेंकैया नायडू ने कहा है कि नव निर्वाचित सांसदों को दिल्ली में आवास मुहैया कराने के लिए लोकसभा की आवास समिति का अगले एक-दो दिनों में गठन कर लिया जाएगा।

वेंकैया ने कहा कि बजट सत्र जुलाई के दूसरे हफ्ते से शुरू होगा। दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के लिए आवास का इंतजाम शहरी विकास मंत्रालय के जिम्मे है।
विज्ञापन

16 जून को खत्म हो रही म‌ियाद

मंत्रालय ने पूर्व मंत्रियों को सरकारी बंगले खाली करने के लिए एक माह का नोटिस पहले ही दे दिया है। यह मियाद 16 जून को खत्म हो रही है। वेंकैया ने कहा कि सरकार नहीं चाहती है कि इन बंगलों को जबरदस्ती खाली कराया जाए।

दरअसल, केंद्र में नई सरकार के गठन के बाद मंत्रियों को उनके रैंक के बंगले नहीं मिल पाए हैं। वे बंगले तभी मिल पाएंगे जब पूर्व मंत्री इन्हें खाली करेंगे। 16 मई को चुनाव नतीजे आने के एक माह बाद उन्हें बंगले खाली करने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें