फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की हर जानकारी तुरंत मिलेगी मोबाइल पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अब रेलयात्री किसी खास ट्रेन के आने और जाने के बारे में सूचना अपने मोबाइल पर हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा यात्री यह भी जान सकते हैं कि किसी खास समय पर ट्रेन कहां पर है।
विज्ञापन


रेलवे की सूचना एवं प्रौद्योगिकी शाखा सेंटर फॉर रेलवे इंफार्मेशन सिस्टम्स (सीआरआईएस) ने एक नया मोबाइल एप्लीकेशन लांच किया है।

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल ट्रेन के समय सहित कई तरह की सूचनाएं हासिल करने के लिए किया जा सकता है।
विज्ञापन

स्पॉट योर ट्रेन फीचर शामिल

उन्होने बताया कि सीआरआईएस ने ट्रेन के बारे में सूचनाओं के लिए माइक्रोसॉफ्ट के सहयोग से विंडोज 8 प्लेटफार्म पर मोबाइल एप्लीकेशन और डेस्कटॉप एप्लीकेशन डेवलप किया है। इससे ट्रेन एनक्वायरी सिस्टम और बेहतर हुआ है।

नए मोबाइल एप्लीकेशन के फीचर्स में स्पॉट योर ट्रेन फीचर भी शामिल है। इसके जरिए यात्री ट्रेन की मौजूदा स्थिति, किसी खास स्टेशन पर ट्रेन के आने और जाने का समय जान सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें